मन का मीत
जीवन में संगीत
यही है प्रीत
____*_____
जीवन नैया
चल दूर खिवैया
ओ मेरे सैयां
____*______
सुन्दर कली
फूल बन के खिली
बिदाई भली
____*_______
जीवन डोर
पकड़ दूजे छोर
न कर शोर
_____*______
नाचे है मोर
आ गई है बोर
दूसरी छोर
____*_____
रंग है काला
मनमोहन ग्वाला
बांसुरी वाला
______*_____
है अभिलाषा
जीवन एक आशा
ये परिभाषा
_____*_____