तुम इंदु हो या हो बाला
तुम यौवन हो या मधुप्याला
कुछ तो मुझे बतला दो ना |
तुम दीपक हो या ज्योति उसकी
तुम दीपक हो या ज्योति उसकी
उषा हो या लाली उसकी
यह निजसार जरा समझा दो ना |
तुम इंदु हो या ......................
नीरज की मधुर मुस्कान हो तुम
कोयल की मीठी तान हो तुम
तुम शुभ पुष्प की प्यारी सी लता
या नूतन की हो नूतनता
उलझन ये सब निपटा दो न
तुम इंदु हो या .......................
तुम हो सावन की मस्त घटा
तुम हो सावन की मस्त घटा
बारिश की अनुपम तुम हो छटा
तुम रूप प्रत्यक्ष दिखा दो ना ...
तुम प्यारी हो , या प्राण पिया की
जीवन हो या हो त्राण पिया की
यह विश्वाश दिला दो न
तुम इंदु हो या ......................
तुम चित हो या चितचोर
अधर कहूँ या मुरली उसकी |
भेद मुझे समझा दो ना ...
तुम प्रेम भरी एक गाथा हो
या हृदय की मीठी भाषा हो |
तुम आशा हो या निराशा हो |
यह सब मुझको समझाओ ना |
तुम इंदु हो या हो .................