
चुप्पी कितनी प्यारी जुबाँ रखती है |
बिन कहे हर बात बयां करती है |
हर हाल को बदलने की ताक़त रखती है |
सारे फैसलें पल भर मै ये हल करती है |
किसी से कोई शिकवा न कोई शिकायत करती है |
मेरे तो दिन - रात ये साथ रहती है |
दुसरे की भावनाओं का सम्मान करती है |
मुझे तो ये प्यार का सागर लगती है |
बिन कहे सारे जवाब हल करती है |
सारे मुद्दे बिना कानून के संभाल लेती है |
रिश्तों को एक लम्बा सफ़र देती है |