प्यारी सी कली जब फूल बन खिली


एक प्यारा सा सन्देश बेटियों के नाम .............

तुम तो इस बगिया की प्यारी सी वो कली  हो |
माँ - बाबा के प्यार से अब फूल  बन खिली हो |

जिन्दगी की दौड़ मैं खुद को तुम कम न समझना |
तुमपर टिकी है नींव पर इसे  विरासत न समझना |

किसी के अत्याचार को तुम भूलकर न सहना |
पर किसी को प्यार देने से पीछे  तुम ना हटना |

बच्चों  को प्यार देना और अच्छे संस्कार देना |
कोई तुम्हें दुत्कारे तो उसका भी जवाब देना |

सबका ख्याल रखना बेचारगी में  न जीना |
स्त्री की हिम्मत समझ उसको बनाये रखना |

जिंदगी  रोज़ एक सवाल है  जवाब देते रहना |
अपने  संसार को  बस ऐसे  खुशहाल रखना | 

दोनों घरों की इज्ज़त तुम..बरकरार रखकर ,
प्यारी बगिया को हर दम खुशहाल  रखना |  

सबकी दुआएं  तुम लेना सबको दुआएं  देना |
दोनों से  ही है ये दुनिया बस ये ख्याल रखना |

5 टिप्‍पणियां:

Sagar ने कहा…

log hame fool par fool marte rahe..
aaj hamne bhi ek kali fenk mari hai..

Arun M ........अ. कु. मिश्र ने कहा…

javaab nahi aapka. apni baat apne andaaz me. good.

Minakshi Pant ने कहा…

लेख पड़ने और तारीफ करने के लिए धन्यवाद दोस्तों !
यही तारीफ तो आगे बड़ने की सीडी है हमारी वर्ना हम तो कुच्छ भी नहीं !

S.M.HABIB (Sanjay Mishra 'Habib') ने कहा…

सबकी दुआएं लेना
सबको दुआएं देना |
तुमसे ही है ये दुनिया
हर दम ख्याल रखना |

सुन्दर शिक्षा... सबके लिए...
सादर...

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

बेटियों के लिए सटीक और सार्थक सन्देश देती अच्छी प्रस्तुति