रंगों की मस्ती


हर तरफ ये कैसी मस्ती छाई है |
सबके चेहरे में प्यारी सी रंगत आई है |
सारी सृष्टि  रंगीन होती नज़र आई  है |
अरे  ये सब तो होली ही लेकर आई है |

मन तो मेरा भी इस कदर बेताब है |
कुछ को रंगने , कुछ से रंगने को बेकरार  है |
न जाने अब कितना और इंतजार है |
लगता है मेरी तरह हर दिल बेकरार है |

चलो अब टोली में हम भी रम जाएँ |
थोडा इसे और थोडा उसे भी रंग आयें |
न जाने फिर ये पल लौट  के कब आयें |
अपने अरमान आज ही पूरा कर आयें |

क्यु न कृष्ण की राधा हम ही  बन जाएँ |
राधा बन - बन के कृष्ण को हम तडपायें |
वो तो हर बार नए - नए रूप से रिझाता है |
आज हम भी उसी रूप में क्यु न ढल जाएँ |

बच्चों के जैसे आज हम क्यु न हो जाएँ |
सबकुछ भुला के उस में ही हम क्यु न खो जाएँ |
सारी दुनिया से कुछ पल को बेखबर हम हो जाएँ |
रंगों की प्यारी सी दुनियां में इस कदर हम खो जाएँ |

सबसे प्यार से मिले , सबको प्यार ही हम दें |
बच्चो को प्यार , बड़ों का आशीर्वाद भी लें |
इन  रंगों को अपनी यादों में एसे बसा हम लें |
इन्हीं रंगों से अपना जीवन भी रंगीन बना लें |

आप सभी को होली की बहुत - बहुत शुभकामनायें |

17 टिप्‍पणियां:

Dr. Yogendra Pal ने कहा…

अति सुन्दर

पाठकों पर अत्याचार ना करें ब्लोगर

केवल राम ने कहा…

मन को प्रभावित करने वाली रचना ..आपको होली की हार्दिक शुभकामनायें

OM KASHYAP ने कहा…

आपको भी परिवार- सहित होली की बहुत - बहुत हार्दिक शुभकामनायें

Chaitanyaa Sharma ने कहा…

सुन्दर.... होली की शुभकामनायें...... हैप्पी होली

Dr Varsha Singh ने कहा…

भावनाओं का बहुत सुंदर चित्रण . ...
फागुनी शुभकामनायें एवं आभार....

kshama ने कहा…

Holee mubarak ho!

Rahul Singh ने कहा…

बहुत-बहुत शुभकामनाण्‍ं.

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

होली के रंग आपके जीवन में भी आयें, शुभकामनायें।

Urmi ने कहा…

बहुत सुन्दर ! उम्दा प्रस्तुती! ! बधाई!
आपको एवं आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनायें!

Yashwant R. B. Mathur ने कहा…

आप को सपरिवार होली की हार्दिक शुभ कामनाएं.

सादर

Patali-The-Village ने कहा…

होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ|

दीपक बाबा ने कहा…

वाकई उस बच्चे की तरह हम क्यों न बन जायें....

होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

Satish Saxena ने कहा…

आभार !
शुभकामनायें ऋतुराज आगमन एवं होली की !

Satish Saxena ने कहा…

आभार !
शुभकामनायें ऋतुराज आगमन एवं होली की !

bilaspur property market ने कहा…

मौसम हँसी-ठिठोली का।

होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ

manish jaiswal

bilaspur

chhattisgarh

Dorothy ने कहा…

नेह और अपनेपन के
इंद्रधनुषी रंगों से सजी होली
उमंग और उल्लास का गुलाल
हमारे जीवनों मे उंडेल दे.

आप को सपरिवार होली की ढेरों शुभकामनाएं.
सादर
डोरोथी.

संजय कुमार चौरसिया ने कहा…

मन को प्रभावित करने वाली रचना ..आपको होली की हार्दिक शुभकामनायें