
वो प्यारी - प्यारी बातें ,
दिल को बहलाती रातें |
वो तेरा मेरा मिलना ,
इक दूजे से फिर कुछ कहना |
यारो संग जीना - मरना ,
मिलने की ख्वाइश करना |
वो रोज - रोज की बातें ,
वो कसमें , वो सोगातें |
वो रूठ - रूठ कर जाना ,
फिर इक दूजे को मनाना |
न कुछ खोना न ही पाना ,
यादों को गड़ते जाना |
नई - नई कहानी कहना ,
उनके वादों पर चलना |
न कोई बंधन न ही डर ,
बस मस्त गगन मै उड़ना |
ना - ना , हाँ - हाँ करते - करते
फिर नई राह पर बढना |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें